फुलवारी: फुलवारीशरीफ में एनडीए प्रत्याशी श्याम रजक के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पहुंचे
फुलवारी विधानसभा में एनडीए प्रत्याशी श्याम रजक के समर्थन में शनिवार को लगभग 3 बजे पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पहुंचे। उन्होंने जनता से श्याम रजक को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने भी कहा कि फुलवारी की जनता विकास और स्थिर सरकार के लिए एनडीए प्रत्याशी श्याम रजक को वोट दे।