बरेली: रामपुर की एक युवती ने मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाया, प्रेमी संग बरेली में लिए साथ फेरे
बरेली। रामपुर में चार साल पहले हुई एक मुलाकात प्यार में बदल गई। परिवार की रजामंदी नहीं मिली तो रामपुर की मेहताब ने मुरादाबाद निवासी जागेशपुरी के साथ बरेली पहुंचकर शादी कर ली। युवती का कहना है कि उसने अपनी इच्छा से सनातन धर्म अपनाया है और अब वह ममता नाम से रहना चाहती हैं।मेहताब के मुताबिक करीब चार साल पहले जागेशपुरी काम के सिलसिले में उनके गांव आए थे।