आज़मगढ़: कुंवर सिंह उद्यान में दिवंगत साथियों की याद में शिक्षा मित्रों ने श्रद्धांजलि सभा कर CM को संबोधित ज्ञापन DM को सौंपा
आजमगढ़ में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के आह्वान पर गुरुवार को जनपद के शिक्षा मित्रों ने अपने विद्यालयों पर काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य किया और दोपहर बाद तीन बजे स्थानीय कुंवर सिंह उद्यान में उपस्थित होकर अपने दिवंगत साथियों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। तत्पश्चात CM को संबोधित मानदेय वृद्धि समेत 7 सूत्रीय ज्ञापन DM को सौंपा गया।