बडोनी: ठकुरपुरा स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव, बसई पुलिस ने मर्ग क़ायम कर जाँच की शुरू
Badoni, Datia | Aug 7, 2024 बसई क्षेत्र के अंतर्गत ठकुरपुरा स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ मिला। बसई पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरु कर दिए हैँ। बसई पुलिस ने बुधवार की रात्रि में 09 बजे बताया कि धर्मवीर शाक्य पोंसमेन रेलवे ने सूचना दी कि ठकुरपुरा स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है।