बडोनी: ग्राम बरोदी में पुरानी रंजिश को लेकर अधेड़ के साथ 02 लोगों ने की मारपीट, जिगना पुलिस ने किया मामला दर्ज
Badoni, Datia | Aug 3, 2024 जिगना थाने के ग्राम बरोदी स्यारी में एक अधेड़ के साथ 02 लोगों ने मारपीट कर दी। जिससे अधेड़ बुरी तरह घायल हो गया। जिसको लेकर जिगना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। वहीं शनिवार की रात्रि में 09 बजे जिगना पुलिस ने बताया कि पीड़ित अधेड़ मनीराम पुत्र रामचरण राजपूत के साथ पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी रतिराम राजपूत और भगवान राजपूत ने मिलकर मारपीट कर दी।