बडोनी: बड़ोनी पुलिस ने 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा राउंड के साथ युवक को तहसील कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर किया मामला दर्ज
Badoni, Datia | Aug 5, 2024 तहसील कार्यालय के पास में दबिश देकर बारदात करने की नियत से अवैध रूप से 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा राउंड लेकर घूम रहें एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने रविवार की रात्रि में 09 बजे बताया की आरोपी धीरज पुत्र विनय यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा राउंड जब्त किया हैं।