बडोनी: ग्राम मड़ोर में मामूली विवाद पर युवक के साथ 04 लोगों ने की मारपीट, बड़ोनी पुलिस ने किया मामला दर्ज
Badoni, Datia | Aug 6, 2024 बड़ोनी थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ोर में एक युवक के साथ 04 लोगों ने मारपीट कर दी। जिससे युवक घायल हो गया। जिसको लेकर बड़ोनी पुलिस ने चारों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।मंगलवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया की पीड़ित युवक अजय पुत्र भरत सिंह रावत जब ग्राम मड़ोर में था तभी मामूली विवाद पर आरोपी कप्तान रावत ने अपने अन्य 03 लोगों के साथ मिलकर उसकी मारपीट कर दी।