बडोनी: ग्राम कुरथरा में मामूली विवाद पर युवक के साथ 04 लोगों ने की मारपीट, बड़ोनी पुलिस ने किया मामला दर्ज
Badoni, Datia | Aug 5, 2024 बड़ोनी थाना क्षेत्र के ग्राम कुरथरा में एक युवक के साथ 04 लोगों ने मारपीट कर दी। जिससे युवक घायल हो गया। जिसको लेकर बड़ोनी पुलिस ने चारों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। सोमवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया की पीड़ित युवक नवल पुत्र दशरथ कमरिया जब ग्राम कुरथरा में अपने खेत पर था तभी आरोपी पूरन पाल ने अपने अन्य 03 लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी।