भरनो: असरो ढवठा टोली में कुएं से शव बरामद, पुलिस कर रही छानबीन
Bharno, Gumla | Jan 2, 2025 भरनो थाना के महज कुछ दूरी पर बेड़ों थाना क्षेत्र के असरो ढंवठाटोली गांव के एक कूंआ में गिरने से एक 28 वर्षीय युवक सुरेश उरांव की मौत हो गई।बताया जाता है कि अधेरा होने के कारण गांव के मनोहर एक्का के बिना मुड़ेरा वाला कुआं में गिरने से सुरेश उरांव की मौत हो गई।इस संदर्भ में मृतक की पत्नी प्रमिला कुमारी ने बेड़ो थाना में एक यूडी केस का मामला दर्ज कराया गया है।