भरनो: करंज निवासी युवक के साथ ₹40 हजार की हुई ठगी, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन
Bharno, Gumla | Dec 30, 2024 भरनो प्रखण्ड के करंज गाँव निवासी प्रदीप मेमोरियल पब्लिक स्कूल के संचालक बसंत जयसवाल का पुत्र सत्यम कुमार जयसवाल साइबर ठगी का शिकार हो गया।उसका पंजाब नेशनल बैंक के बसिया शाखा से साईबर अपराधियों ने सोमवार को 40 हजार रूपये उड़ा लिए।सत्यम के पिता बसंत जयसवाल ने बताया कि मेरे पुत्र द्वारा अमेजन से बेडमिंटन का नेट मंगवाया था।इसके बाद मोबाइल पर भेजा OTP बताने बोला।