भरनो: आताकोरा के पास सड़क दुर्घटना में तीन घायल, अस्पताल में भर्ती
Bharno, Gumla | Jan 4, 2025 भरनो प्रखंड के महादेव चैगरी आताकोरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को आताकोरा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में बाइक चालक सिसई थाना क्षेत्र के नगर निवासी शिवा गोप,भरनो थाना क्षेत्र के महादेव चैगरी गांव निवासी रेखा कुमारी व विनीता कुमारी शामिल है।मिली जानकारी के अनुसार शिवा गोप अपने बाइक में रेखा व विनीता को बैठाकर जा रहे थे।