भरनो: दुम्बो मंदिर के पास ऑटो और बाइक की टक्कर से तीन बाइक सवार हुए घायल
Bharno, Gumla | Dec 29, 2024 भरनो थाना क्षेत्र के दुम्बो मंदिर के समीप बाईक-ऑटो की टक्कर में बाइक सवार सिसई थाना क्षेत्र के लकेया गाँव निवासी कार्तिक लकड़ा,राजेन्द्र महली व राजा लोहरा गंभीर रूप से घायल हो गए।तीनो दोस्त एक ही बाइक में सवार होकर ज़ुरा बाजार से भरनो की ओर जा रहे थे,इस क्रम मे दुम्बो मंदिर के समीप तेज गति से सिसई की ओर जा रही एक ऑटो से बाइक की जोरदार टक्कर मार दिया।