फरसगांव: नाली में गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, फरसगांव अस्पताल में कराया गया उपचार
फरसगांव नगर के रांधना रोड स्थित तोंदेपारा निवासी एक युवक नाली में अचानक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके सिर के पीछे गहरी चोट आई। एक राहगीर की मदद से उसे तत्काल फरसगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।