बिंदकी: बिंदकी में महिला व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, भारी वाहनों के बिंदकी में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील परिसर स्थित उप जिलाधिकारी कार्यालय में बुधवार की सुबह लगभग 10:30 बजे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि महिला मंडल की नगर अध्यक्ष स्वाती ओमर के नेतृत्व में महिला व्यापार मंडल के लोगों ने उप जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका अग्रवाल को ज्ञापन सौपा। जिसमें बिंदकी कस्बे के अंदर भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की गई।