गिरिडीह: सरकारी नौकरी के लिए चयनित अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच को लेकर सदर अस्पताल में दिनभर उमड़ी भारी भीड़
सदर अस्पताल गिरिडीह में शनिवार को 10 बजे से ही सरकारी नौकरी के लिए चयनित अभ्यर्थियों की भारी भीड़ मेडिकल जांच के लिए देखने को मिला। यह शिलसिला शाम तक जारी रहा। बता दें कि गिरिडीह के लगभग 750 अभ्यर्थियों को सहायक आचार्य पद पर योगदान हेतु शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र दिया गया था।