🔴 दुलारपुर सत्यपाल हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार
📍 हरदोई | थाना सुरसा
✅ हरदोई जनपद के थाना सुरसा क्षेत्र के ग्राम दुलारपुर में युवक सत्यपाल हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में नामजद तीन आरोपियों में से ललित और महेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अंशुल अभी फरार बताया जा रहा है।
✅ जानकारी के अनुसार, सत्यपाल पर गांव के ही ललित, महेश और अंशुल द्वारा धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किए जाने का आरोप है। गंभीर रूप से घायल सत्यपाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। घटना के बाद से ही परिजनों में आक्रोश था और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
✅ वहीं, थाना सुरसा पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और पुलिस की मौजूदगी में मृतक सत्यपाल का अंतिम संस्कार करवाया।
✅ पुलिस कार्रवाई में आरोपी ललित को जेल भेजे जाने की जानकारी है, जबकि महेश को सुरसा पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं तीसरे आरोपी अंशुल की तलाश जारी है।
🔴 अब देखना होगा कि फरार आरोपी अंशुल की गिरफ्तारी कब तक होती है और पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलता है।
City News 24 Live
जज्बा सच दिखाने का
खबर से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें।
बहुजन मीडिया को मजबूत करने के लिए Like, Share, Follow और Comment जरूर करें।
#HardoiNews #Sursapolice #Dularpur #SatyapalMurderCase #CityNews24Live Hardoi Police UP Police
Hardoi, Hardoi | Nov 11, 2026