हरदोई: सदर तहसील के ऐजा फार्म में बाढ़ ग्रस्त लोगों को मंत्री नितिन अग्रवाल ने हर सम्भव मदद का दिया भरोसा
Hardoi, Hardoi | Jul 16, 2024 आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने आज डीएम एमपी सिंह एवं एसपी नीरज कुमार जादौन के साथ सदर तहसील क्षेत्र के ऐजा फार्म पहुंचे और पीड़ितों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित की। श्री अग्रवाल ने कहा कि जो भी नुकसान हुआ है उसकी छति पूर्ति सरकार करेगी। इस दौरान क्षेत्रीय ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।