हरदोई: बेहटा मुड़िया गांव में नहाने के बाद कमरे में पहुंचे युवक को सांप ने काटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Jul 16, 2024 हरदोई।नहाने के बाद कमरें में पहुंचें युवक को वहां पहले से बैठे सांप ने काट लिया।आनन फानन में उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया,जंहा उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक बेहटा गोकुल के बेहटा मुड़िया निवासी प्रदीप पुत्र रामपाल सुबह बाहर से नहाकर जैसे ही अपने कमरें में पहुंचा,उसी बीच वहां पहले से बैठे सांप ने उसे काट लिया।