नईसराय: नई सराय क्षेत्र में हनुमान जयंती की धूम, मंदिरों में देर शाम तक चले भंडारे
क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झिरिया हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती के मौके पर विशाल भंडारा आयोजित किया गया। भंडारा देर शाम 6 बजे तक चला। भंडारे में हजारों लोगों ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की। इसकेपहले झिरिया सरकार राधा माधव सेवा समिति के सदस्यों नेपत्नी सहित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति का हवन किया ओर झिरिया हनुमान जी की प्रतिमा का श्रृंगार किया