गिरिडीह: स्वीप कोषांग की नोडल पदाधिकारी ने बस स्टैंड रोड स्थित मीडिया सेल में स्वीप गतिविधियों पर चर्चा को लेकर की बैठक
स्वीप कोषांग की नोडल पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने स्वीप एक्टिविटी को लेकर बस स्टैंड रोड स्थित मीडिया सेल में रविवार को 2 बजे एक बैठक की।यहां डिस्ट्रिक्ट आइकॉन व सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के साथ अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में मतदाता जागरूकता पर चर्चा की। चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए गिरिडीह जिले में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर विशेष बल दिया गया।