सैदपुर: बूढ़ेनाथ महादेव घाट के लिए बोल्डर लेकर जा रहा हाइड्रोलिक डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक और खलासी बाल-बाल बचे
सैदपुर नगर स्थित संजय वन के सामने बड़े-बड़े पत्थरों के बोल्डर लादकर जा रहा एक हाइड्रोलिक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस घटना में डंपर चालक और खलासी तो बाल-बाल बच गए, लेकिन डंपर पलटने से उसपर लदे बड़े बड़े पत्थर के बोल्डर सड़क पर गिरकर बिखर गए। इसके चलते कुछ देर तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।