काराकाट: अंचल कार्यालय काराकाट में दाखिल खारिज से संबंधित शिकायत का आवेदन लेने से लिपिक ने किया इनकार, वीडियो हुआ वायरल
Karakat, Rohtas | Mar 11, 2024 अंचल कार्यालय काराकाट में दाखिल खारिज नहीं होने के मामले में आवेदन देने के लिए वार्ड सदस्य आशुतोष चौबे पहुंचे थे। कार्यालय में कार्यरत लिपिक प्रकाश सिंह ने आवेदन लेने से इंकार कर दिया। जिसका वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में लिपिक द्वारा स्पष्ट तौर पर कहा जा रहा है कि सीओ साहब बोले है कि हमारे अनुपस्थिति में किसी तरह का आवेदन नहीं लेना है।