जगदलपुर: भीषण गर्मी को देखते हुए 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों में रहेगा अवकाश, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दी जानकारी
प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में आंशिक संशोधन किया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बढ़ती भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य।