कांके: लोक भवन उद्यान लोगों के भ्रमण के लिए खोला गया, भारी संख्या में लोग जुटे
Kanke, Ranchi | Feb 5, 2026 लोक भवन उद्यान को लोगों के भ्रमण एवं परिदर्शन हेतु खोला गया है। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे काफी संख्या में लोग जुटे। आज 37 हजार 9 सौ 76 लोगों ने लोक भवन उद्यान का भ्रमण एवं परिदर्शन किया। बता दें कि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के निर्देश पर लोक भवन उद्यान को लोगों के भ्रमण एवं परिदर्शन हेतु दिनांक 2 फरवरी से 8 फरवरी तक खोला गया है।