ग्राहक बनकर आया युवक, सेनेटरी दुकान से 1.20 लाख रुपये लेकर फरार
रानियां।
सिरसा जिले के रानियां शहर में एक सेनेटरी की दुकान पर ग्राहक बनकर आए युवक ने मौका पाकर 1 लाख 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना जीवन नगर मार्ग स्थित सांवरिया सेनेटरी की दुकान पर शनिवार सुबह हुई। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, युवक दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचा और कुछ देर तक सामान देखने के बहाने दुकान में मौजूद रहा। इसी दौरान उसने दुकानदार का ध्यान भटकाकर दुकान में रखे बैग से नकदी निकाल ली और मौके से फरार हो गया। दुकानदार पवन कुमार को जब नकदी चोरी होने का पता चला तो उन्होंने आसपास आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। मामले की जांच जारी है।
..................................................
ढाणी में सेंध, लाखों के गहने और नकदी चोरी
सिरसा।
सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र के गांव अहमदपुर दारेवाला में खेतों में बनी एक ढाणी से अज्ञात चोर लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, गांव दारेवाला-मम्मड़खेड़ा मार्ग पर नंबरदार दौलत राम के दो बेटे एक ही आंगन में बनी अलग-अलग ढाणियों में रहते हैं। शुक्रवार रात अज्ञात चोर खेतों के रास्ते ढाणी की पिछली दीवार फांदकर अंदर घुस गए। चोरों ने सीढ़ियों के रास्ते कमरे में प्रवेश कर वहां रखे लोहे के संदूक को निशाना बनाया। चोर जिस संदूक को ले गए, उसमें करीब चार तोले सोने के गहने, जिनमें मंगलसूत्र, अंगूठियां और सोने का ओम शामिल हैं, इसके अलावा करीब आधा किलो चांदी के आभूषण, 60 हजार रुपये नकद और 90 हजार रुपये की एफडी रखी हुई थी। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
मकान मालिक दौलत राम के अनुसार उनके एक बेटे का परिवार अस्पताल गया हुआ था। जिस ढाणी में चोरी हुई, वहां विनोद कुमार और उनकी पत्नी आंगन में सो रहे थे। रात करीब एक बजे विनोद को खेत में किसी पशु के आने का आभास हुआ, जिस पर उन्होंने बैटरी से रोशनी कर खेत की ओर देखा, लेकिन इसके बाद दोबारा सो गए। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। सुबह कमरे में संदूक नहीं मिलने पर परिवार को चोरी का पता चला। ढाणी के पीछे खेत में नंगे पैर व्यक्ति के पैरों के निशान मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े रास्तों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फिंगर एक्सपर्ट और सीआईए टीम भी जांच में जुटी हुई है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और जल्द मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
Sirsa Today Newspaper
Sirsa Today का ताज़ा ई-पेपर यहाँ उपलब्ध है!
आज की मुख्य खबरें, स्थानीय अपडेट्स और बहुत कुछ पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें
#SirsaToday
#sirsanews
#EveningNews
#SawanRainSirsa
#SirsaUpdates
#HaryanaNews
#SirsaPolitics
#SirsaBreakingNews
#sirsasamachar
#LocalNewsSirsa
#SirsaStudents
#HaryanaExams
#EducationUpdatesSirsa
#SirsaSchoolNews
#YouthOfSirsa
#SirsaMarket
#SirsaVyapari
#BusinessNewsSirsa
#BazaarBulletin
#SirsaDeals
#KisanSirsa
#SirsaAgriculture
#MandiBhavSirsa
#KhetiUpdate
#HaryanaKisanNews
#SirsaPolice
#LawAndOrderSirsa
#SirsaAdministration
#DistrictUpdateSirsa
#SirsaCivicNewsCMO Haryana @highlight Ashok Chhabra DPR Haryana NishuRaj Resort Dipro Sirsa BJP Haryana #cmoharyana #csharyana #nagaryatranews #dtpsirsa #dmcsirsa #nirmalaseetharaman #sukhwinder Singh
#pccfharyana
#ForestDepartmentHaryana
Sirsa, Sirsa | Jul 11, 2026