बहराइच: रहवा निवासी महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान, मौके पर पहुंची पुलिस
बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित रहा निवासी एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। इसके बाद उसकी मौत हो गई। वहीं इसकी सूचना थाना दरगाह पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची थाना दरगाह पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।