मथुरा: रसगुल्ला मीठा नहीं निकला, तो दुकानदार और उसके बेटे का सर फोड़ा, वीडियो हुआ वायरल
उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार को रसगुल्ला के चक्कर में दुकानदार और उसका बेटा पिट गया। दरअसल रविवार शाम करीब 8 बजे एक ग्राहक रसगुल्ला खाने दुकान आया। लेकिन रसगुल्ला का स्वाद ग्राहक को समझ नहीं आया तो उसने दुकानदार और उसके बेटे को मार पीट कर उसका सर फोड़ दिया। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।