मथुरा: वृंदावन के सुदामा कुटी में संत सभा का आयोजन, 16 नवंबर को दिल्ली में होने वाली सनातन धर्म संसद की सफलता पर हुआ मंथन
सनातन न्यास फाउंडेशन के बैनरतले रविवार शाम करीब 4 बजे सुदामा कुटी आश्रम में संत सभा का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रज के संत, महंत, धर्माचार्य शामिल हुए। बैठक में 16 नवंबर को दिल्ली में होने वाली सनातन धर्म संसद की सफलता को लेकर चर्चा की गई। सनातन न्यास फाउंडेशन के अध्यक्ष देवकीनंदन महाराज ने कहा कि हमें हर कीमत पर सनातन बोर्ड का गठन कराना होगा।