मथुरा: मथुरा के जिला जेल में बहनों ने जेल में बंद भाइयों को किया तिलक, फिर भावुक हुए भाई-बहन
रविवार की सुबह 6:00 बजे मथुरा के जिला जेल में भैया दूज के अवसर पर बहाने अपने भाइयों को तिलक करने जिला जेल पहुंची जेल में बंद भाइयों को बहनों ने तिलक किया इस मौके पर भाई-बहन भावुक हो गए। जेल प्रशासन के द्वारा विशेष इंतजाम किए गए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र के साथ तिलक किया और अपराध की दुनिया छोड़ने की शपथ ली।