जमुई: प्रभारी मंत्री ने 20 सूत्री समीक्षा बैठक में विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश
Jamui, Jamui | May 20, 2026 जमुई समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार 2 बजे के करीब प्रभारी मंत्री सह पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पेयजल संकट, कानून व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और विकास योजनाओं की समीक्षा की गई।