मुरैना नगर: गर्ल्स स्कूल रोड पर फायरिंग: स्कूटर पर पिस्टल लोड करते समय चली गोली, दोनों घायल ग्वालियर रेफर
मुरैना फायरिंग मामला: हमला नहीं, चलते स्कूटर पर पिस्टल लोड करते समय चली गोली,दोनों घायलों को उपचार के बाद किया ग्वालियर रैफर,पुलिस सीसीटीवी खंगालने में लगी, डीएसपी ने दी जानकारी । दो युवकों को गोली लगने की घटना में नया खुलासा हुआ है। शुरुआती तौर पर इसे हमला माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया है कि स्कूटर पर चलते समय लोड करते समय गोली चली हैं।