सादाबाद: हाथरस रोड पर राघव कोल्ड के सामने दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला सहित तीन घायल, डॉक्टर ने दो को किया रेफर
हाथरस रोड पर राघव कोल्ड के सामने 2 बाईकों में भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में आगरा जिले के मलपुरा निवासी ओमप्रकाश और मनीषा व हाथरस का मनीष नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से इलाका पुलिस ने तत्काल तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद एक महिला व पुरुष को रेफर कर दिया है