डुमरांव: एनएच-922 से रेलवे गुमटी तक जर्जर सड़क निर्माण की मांग तेज, मुखिया ने अपर सचिव से मुलाकात की, जनता में जगी उम्मीद
Dumraon, Buxar | May 16, 2026 एनएच-922 आरा बक्सर फोरलेन से रेलवे गुमटी तक जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण को लेकर पहल तेज कर दी गई है। नुआंव पंचायत के मुखिया विनय यादव ने शनिवार की सुबह 11 बजे उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग के अपर सचिव से मुलाकात कर सड़क निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाया। मुखिया ने बताया कि यह सड़क वर्षों से बदहाल स्थिति में है।