कासगंज: कासगंज पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उर्मिला गार्डन का शुभारम्भ किया और पूर्व सांसद को सपा में शामिल कराया
कासगंज में शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादब पहुंचे। जंहा उन्होंने पूर्व सांसद देवेंद्र यादव के नवनिर्मित उर्मिला गार्डन का शुभारम्भ किया। और पूर्व सांसद देवेंद्र यादब के सपा में शामिल होने की घोषणा की। वहीं अखिलेश यादव को देखने के लिए सेकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता पहुंचे। अखिलेश यादव ने मंहगाई पर भाजपा पर निशाना साधा।