बिलग्राम: सांडी नगर पालिका में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, नगर के विकास पर जोर दिया गया
हरदोई की सांडी नगर पालिका परिषद में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन मंगलवार दोपहर लगभग 12:00 बजे किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने सभी नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।शासन द्वारा जारी सूची में श्याम जी शर्मा, सुशील गुप्ता, आसाराम, सत्य किशोर राजपूत और सरला गुप्ता को सभासद नामित किया गया था।