हरदोई: सीडीओ की अध्यक्षता में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक, अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने के दिए गए निर्देश
Hardoi, Hardoi | Apr 1, 2026 हरदोई के स्वामी विवेकानन्द सभागार में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ सान्या छाबड़ा ने आयुष केन्द्र चिकित्सकों को निर्देश दिये कि नियमित अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जाकर कुपोषित बच्चों की जांच करें और अति कुपोषित बच्चों को तत्काल एनआरसी पर भर्ती करायें।