करछना: सेमरी तालुका में दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोरों ने नगदी सहित लाखों का आभूषण किया चोरी, पुलिस जांच में जुटी
यमुनापार क्षेत्र के कौंधियारा थाना अंतर्गत सेमरी तालुका ग्राम सभा में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी केशव लाल प्रजापति का पूरा परिवार बुधवार देर शाम को रोजाना की तरह खाना पीना करने के बाद गर्मी का दिन होने के कारण घर के बाहर सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर घर में घुस गए ।