श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ कृषि मंडी में तेज रफ्तार पिकअप पलटी, सवार बाल-बाल बचे
कस्बे की कृषि उपज मंडी परिसर में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान पिकअप में सवार लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोग बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप तेज गति से मंडी परिसर में प्रवेश कर रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप पलट गई। हादसे के बाद मंडी