बक्सर: जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर 'रोको टोको' अभियान, आर्म्स एक्ट में 20 गिरफ्तार, ₹63000 जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | May 8, 2026 जिला में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्र में रोको टोको अभियान चलाया गया इस दौरान 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस क्रम में 63000 जुर्माना के रूप में विभिन्न वाहन चालकों से वसूल किया गया है। वहीं गिरफ्तार होने वालों में दुष्कर्म के मामले में एक, आर्म्स एक्ट के मामले में एक तथा चोरी के मामले में तीन लोग शामिल है।