हाथरस: महिला ने पति के उत्पीड़न से परेशान होकर एसपी ऑफिस पर अपने ऊपर डाला पेट्रोल, मच गया हड़कंप
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के एसपी ऑफिस पर आज शुक्रवार को शुभह 11:30 बजे के लगभग सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने अपने पति के उत्पीड़न से परेशान होकर एवं चार महीने से पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या के प्रयास किया जिससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया पुलिस कर्मियों ने तत्काल महिला को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया !