कायमगंज: नवाबगंज नगर में नाला निर्माण की खुदाई से लगा लंबा जाम, राहगीर परेशान, सड़क पर मिट्टी पड़ने से हुआ दलदल
नवाबगंज नगर में नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे नाले के निर्माण कार्य की धीमी गति और सड़क पर फैली मिट्टी के कारण भारी जाम लग गया।बरसात के चलते मिट्टी दलदल में बदल गई।जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हुई और लगभग 1 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।जाम में फंसे वाहन चालकों को घंटे इंतजार करना पड़ा। राहगीर अवधेश व कई अन्य लोगों ने बताया कि लगभग 1 घंटा जाम में फंसे हो गया