किशनगंज: किसानों को एमएसपी पर गेहूं बेचने में आ रही अड़चन
जानकारी सोमवार दोपहर 1 बजे मिली क्षेत्र के कई गांव अभी तक राजस्व रिकॉर्ड में ऑनलाइन नहीं होने से किसानों को एमएसपी पर गेहूं बेचने में परेशानी हो रही है। इस समस्या को लेकर किसान महापंचायत ने ज्ञापन देकर गांवों को एफसीआई पोर्टल से जोड़ने की मांग की। किसानों का कहना है कि ऑनलाइन रिकॉर्ड नहीं होने से सरकारी खरीद केंद्रों पर पंजीयन नहीं हो पा रहा।