परसवाड़ा: नौतपा में बदला मौसम, आंधी और बारिश से मिली राहत
नौतपा के छठे दिन शनिवार शाम परसवाड़ा में मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे, लेकिन शाम करीब 5 बजे के बाद मौसम बदलने से तापमान गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। शाम के समय 10 से 15 मिनट तक तेज आंधी चली, जिसके बाद क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के कारण