केरसई: सिमडेगा विधायक के प्रयास पर केरसई लालपुर चौक में 65 केवीए के बदले लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर
सिमडेगा विधायक के प्रयास पर केरसई के लालपुर चौक में 65 केवीए के जले ट्रांसफार्मर के बदले 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया मौके पर पंचायत के मुखिया एवं कांग्रेसी नेताओं ने सामूहिक रूप से रिबन काटकर इसकी शुरुआत की ।बताया गया एक सप्ताह से अंधेरे में रहने की वजह से लोगों को परेशानी हो रही थी और 65 केवीए पर लोड ज्यादा हो रहा था ।