नईसराय: नई सराय बस स्टैंड पर आए दिन लग रहा जाम, भूसे से भरे ट्राले आवागमन में बन रहे बाधक
नई सराय बस स्टेंड पर आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को भारी परेशानी उठाना पड़ रही है। शुक्रवार सुबह 10 बजे भी बस स्टेंड पर जाम लग गया। जिससे लोगों को भारी परेशानी उठाना पड़ी। दरअसल, नई सराय बस स्टेंड से दिन भर भूसे से भरे ट्राला निकलते रहते हैं। यह भूसे के ट्राला पूरी सड़क को घेरकर चलते हैं। इस कारण अन्य वाहनों की निकलने के लिए रास्ता ही नहीं बचता।