अमरोहा: अमरोहा में चोरों का आतंक, गांव बागडपुर माफी में एक ही रात में पांच घरों में धावा, 20 लाख का माल साफ
Amroha, Amroha | Jun 23, 2025 अमरोहा पुलिस की चोरों ने एक बार फिर पोल खोल कर रख दी ।अमरोहा जनपद के रजबपुर थाना क्षेत्र के बागडपुर माफी गांव में बीती रविवार की रात किसी समय चोरों ने आतंक मचा दिया। आधा दर्जन से अधिक चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाया। चार घरों से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेत करीब 20 लाख का माल चोरी कर ले गए, जबकि एक घर में जाग हो जाने पर चोर भाग खड़े हुए।