ओगणा थाना क्षेत्र की वीरपुरा ग्राम पंचायत में खाप पंचायत के फरमान का गंभीर मामला सामने आया है। पंचायत के आदेश पर एक व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार करते हुए उसका हुक्का-पानी बंद कर दिया गया। बात करने पर पांच हजार रुपये तथा दुकान से खरीदारी करने पर 11 हजार रुपये जुर्माने का फरमान जारी किया है।