जहानाबाद: राजद सांसद की पहल पर जहानाबाद-नालंद के लोगों के लिए खुशखबरी, बिहारशरीफ-जहानाबाद रेललाइन को मिली मंजूरी
जहानाबाद और नालंदा जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहारशरीफ-जहानाबाद वाया एकंगरसराय प्रस्तावित रेललाइन के प्रारंभिक इंजीनियरिंग एवं यातायात सर्वेक्षण को रेल मंत्रालय ने प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। सांसद Surendra Prasad Yadav की पहल पर मिली इस मंजूरी से दोनों जिलों की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने की उम्मीद बढ़ी है।