ओरमांझी: सीईओ ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
रांची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने झारखंड राज्य अंतर्गत राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में मौजूद राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को नव प्रकाशित मतदाता सूची एवं उससे जुड़े तमाम बिंदुओं से अवगत कराया गया।