ओरमांझी: ईडी की कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे आदिवासी समाज के लोग, राज भवन के समक्ष किया धरना-प्रदर्शन
झारखंड राज्य में लगातार चल रही ED की कार्रवाई के खिलाफ आदिवासी समाज के लोग सड़कों पर उतरे। संथाल परगना और मांझी परगना से हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग भी सड़कों पर उतरे। आदिवासी समाज के सभी लोग राजधानी रांची स्थित मोरहाबादी में एक साथ जुटे जिसके बाद ED की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मोरहाबादी मैदान से राजभवन पहुंचे।